समूचे विश्व की धरोहर हैं वेद : आर्य

जासं, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका आगाज देव पूजा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 09:48 PM (IST)
समूचे विश्व की धरोहर हैं वेद : आर्य
समूचे विश्व की धरोहर हैं वेद : आर्य

जासं, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका आगाज देव पूजा के साथ हुआ।

पंडित कपिल वेदालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। इसके उपरांत सोनू भारती आर्या ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर पंडित वेदालंकार ने कहा कि वेद की रक्षा के लिए महापुरुष व विद्वानों ने जीवन लगा दिया। जगद्गुरु महर्षि दयानन्द व शंकराचार्य इसकी मिसाल है। वहीं, आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्या ने कहा कि वेद देश ही नहीं समूचे विश्व की धरोहर है। यही कारण है कि विदेशों के अनेक विद्यालयों में वेद का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर आर्य समाज के महामंत्री लखनपाल, अश्विनी डोगरा, विजय चावला, सु¨रदर अरोड़ा, हरिचंद चौधरी, राजीव शर्मा, कुबेर शर्मा, संगीता मल्होत्रा, अर्चना मिश्रा, प्रिया मिश्रा व खुशबू मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी