ऐतिहासिक होगा बसपा का समागम : राजू

जागरण संवाददाता, जालंधर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से मोगा में पांच सितंबर को शिरोमणि शहीद बाब

By Edited By: Publish:Thu, 03 Sep 2015 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2015 10:02 PM (IST)
ऐतिहासिक होगा बसपा का समागम : राजू

जागरण संवाददाता, जालंधर

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से मोगा में पांच सितंबर को शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिवस बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस समागम की तैयारियों को लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न जिलों में बैठकें की जा रही है। इस संबंध में बसपा के प्रदेश कोआर्डिनेटर रशपाल राजू, जालंधर जोन इंचार्ज मास्टर राम लुभाया, बलविंदर कुमार व रोहित खोखर की ओर से नकोदर में बैठक की गई। रशपाल राजू ने कहा कि पार्टी की ओर से मोगा में शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जन्मदिवस पर करवाया जा रहा समागम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने पार्टी वर्करों की ड्यूटी लगाई। इस दौरान बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर स्वर्ण सिंह सगगू, जिला महासचिव जगदीश शेरपुरी, हलका प्रधान नकोदर डॉ. जक्खू, जगदीश कलेर व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी