जेसीडीएवी कालेज में आरंभ युवक व विरासत मेला

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का जिला होशियारपुर जोन बी का युवक व विरास समारोह शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 10:51 PM (IST)
जेसीडीएवी कालेज में आरंभ युवक व विरासत मेला
जेसीडीएवी कालेज में आरंभ युवक व विरासत मेला

संवाद सहयोगी, दसूहा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का जिला होशियारपुर जोन बी का युवक व विरासत आरंभ हो गया। यह मेला डा. निर्मल जोड़ा डायरेक्टर, युवक भलाई विभाग चंडीगढ़ के दिशा निर्देशों अनुसार किया गया। यह मेला प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने जेसीडीएवी कालेज दसूहा में पूरी धूम -धाम के साथ शुरू हुआ। जिसके मुख मेहमान प्रताप सिंह बाजवा राज्यसभा मेंबर भारत सरकार और विशेष मेहमान विधायक अरुण डोगरा शामिल थे। मुख मेहमान प्रताप सिंह बाजवा, अरुण डोगरा, डा. निर्मल जोड़ा, प्रि. डा. अमरदीप गुप्ता और प्रो. निवेदिका की तरफ से डीएवी गान के बाद शम्मा रौशन करके उद्घाटन किया गया। प्रशासनिक सचिव प्रो. निवेदिका युवक व विरासत और मेले के पूरे प्रोग्राम बारे चर्चा करते बताया कि इस में 13 कालेजों के विद्यार्थी अलग -अलग कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने मुख मेहमान प्रताप सिंह बाजवा, अरुण डोगरा, डा. निर्मल जोड़ा, अलग -अलग कालेजों से आए प्रिसिपल और विद्यार्थियों का स्वागत किया। डा. निर्मल जोड़ा ने संबोधन करते बताया कि विद्यार्थियों में मेहनत और आत्म विश्वास होना जरूरी है। मुख मेहमान प्रताप सिंह बाजवा ने कालेज को 'गोल्डन जुबली की बधाईयां देते बताया कि आज की नौजवान पीढ़ी पश्चिमी सभ्याचार की अंधी दौड़ पीछे अपनी विरासत और सभ्याचार को भूलती जा रही है। डीएवी संस्थाओं का विद्या के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा। इसमें अलग अलग कालेज हिस्सा ले रहे है। प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने एडवोकेट रघबीर सिंह टेरकियाना बारे जानकारी देते बताया कि वह बहुत बड़े कवि और शायर हैं। इस मौके विशेष तौर पर वीके बस्सी, स्वतंत्र चोपड़ा, अशोक नंदा, राजेश कुमार महाजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी