प्रापर्टी टैक्स में वृद्धि का करेंगे विरोध : तीक्ष्ण सूद

पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा विनोद परमार मीनू सेठी शिव सूद विजय पठानिया सुरेश भाटिया कृष्ण अरोड़ा रमेश ठाकुर अशोक शोकी अमरजीत लाडी अश्वनी गैंद आदि नेताओं की तरफ कहा गया है कि पंजाब सरकार जनता की मुश्किलों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 05:44 AM (IST)
प्रापर्टी टैक्स में वृद्धि का करेंगे विरोध : तीक्ष्ण सूद
प्रापर्टी टैक्स में वृद्धि का करेंगे विरोध : तीक्ष्ण सूद

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : नगर निगम क्षेत्र में पंजाब सरकार की तरफ से प्रापर्टी टैक्स में तीन प्रतिशत की वृद्धि से पंजाब के लोगों में रोष व्याप्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, विनोद परमार, मीनू सेठी, शिव सूद, विजय पठानिया, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, रमेश ठाकुर, अशोक शोकी, अमरजीत लाडी, अश्वनी गैंद आदि नेताओं की तरफ कहा गया है कि पंजाब सरकार जनता की मुश्किलों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। कोरोना काल में चल रही विकट आर्थिक परिस्थितियों में लोगों को राहत देने के लिए पंजाब सरकार ने अपनी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन कोरोना की मार में आर्थिक कमी से जूझ रहे लोगों पर बेवजह टैक्स का बोझ डाल दिया गया। अभी कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार की तरफ से प्रापर्टी की रजिस्ट्री रेट बढ़ाए गए व शहरी वाटर सप्लाई और सीवरेज कनेक्शन के रेट भी पांच गुणा कर दिए गए। बिजली की कीमतों में नियंत्रण वृद्धि हो रही है, बसों के किराए बढ़ाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि अकाली भाजपा की सरकार के समय प्रापर्टी टैक्स हटाने के लिए अर्धनग्न होकर फोटो खिचवाने वाले विधायकों की सरकार में प्रापर्टी टैक्स तो उनके वादे के अनुसार हटा नहीं, बल्कि उसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। भाजपा कांग्रेस सरकार का जनता के साथ किया गया यह धोखा सहन नहीं करेगी व सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी। भाजपा नेताओं ने शहरवासियों से अपील की है कि बड़ा हुआ प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाएं व भाजपा सरकार आते ही यह बढ़ोतरी वापस ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी