वारादत की फिराक में थे दो आरोपित, छापामारी से पहले ही हुए फरार, केस दर्ज

अवैध असले के मामले में थाना सदर की पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गुप्त सूचना के आधार पर दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 06:49 PM (IST)
वारादत की फिराक में थे दो आरोपित, छापामारी से पहले ही  हुए फरार, केस दर्ज
वारादत की फिराक में थे दो आरोपित, छापामारी से पहले ही हुए फरार, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, होशियारपुर

अवैध असले के मामले में थाना सदर की पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गुप्त सूचना के आधार पर दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान त्रिलोक सिंह उर्फ सन्नी खोसला निवासी सुखियावाद, अशीष ठाकुर उर्फ शीशा निवासी नई आबादी, होशियारपुर के रूप में हुई है। एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्होंने भरवाईं चौक में नाकेबंदी की थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की उक्त आरोपित जोकि अपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं और इन दिनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिनके पास भारी मात्रा में असला भी है और उन्होंने छुपाया हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सूचना देने वाले की निशानदेही पर उनके घरों व एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की परंतु छापेमारी से पहले उक्त आरोपित फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एएसआी गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त आरोपितों के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी