ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़के की मौत

माहिलपुर, ग्राम मनोलिया में एक ट्रैक्टर चालक ने 14 साल के बच्चे को ट्रैक्टर के नीचे कुचलने के बाद थोड़ी दूर कर घसीटता हुआ साथ ले गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान संत राम पुत्र प्रकाश चंद निवासी मनोलिया के रुप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:56 PM (IST)
ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़के की मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़के की मौत

संवाद सहयोगी, माहिलपुर

माहिलपुर के गांव मनोलिया में एक ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार 14 साल के लड़के को कुचल दिया। इस दौरन ट्रैक्टर चालक उक्त लड़के को ट्रैक्टर के साथ थोड़ी दूर कर घसीटते हुए ले गया और फिर मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान संत राम पुत्र प्रकाश चंद निवासी मनोलिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद संत राम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मगर, अस्पताल पहुंचने तक वह दम तोड़ चुका था।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना माहिलपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपित की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने संत राम के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संदर्भ में मौके पर मौजूद प्रकाश चंद ने बताया है कि शुक्रवार को रात करीब आठ बजे उनका बेटा संत राम साइकिल पर दुकान से सामान लेने के लिए गया था। मगर, इस बीच एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक उसे घसीटता ले गया। इस दौरान उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया था और बेसुध था। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल माहिलपुर लेकर आए। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी