पाक सीमा से सटे होशियारपुर के गांव में दिखे तीन संदिग्ध, चला सर्च आपरेशन

पंजाब सीमा से सटे होशियारपुर के गांव काहलवां में तीन संदिग्ध देखने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां सर्च आपरेशन चलाया। अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 29 Jul 2017 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jul 2017 06:50 PM (IST)
पाक सीमा से सटे होशियारपुर के गांव में दिखे तीन संदिग्ध, चला सर्च आपरेशन
पाक सीमा से सटे होशियारपुर के गांव में दिखे तीन संदिग्ध, चला सर्च आपरेशन

जेएनएन, हरियाना [होशियापुर]। पाकिस्तान की सीमा से सटे होशियारपुर जिले के गांव काहलवां में देर सायं लगभग सात बजे तीन संदिग्ध देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सर्च आपरेशन चला इलाके का चप्पा-चप्पा छाना लेकिन सुराग नहीं लगा। एसएसपी जे इलनचेलियन ने भी खुद पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर मामले की जानकारी हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि गांव काहलवां निवासी संदीप कौर पत्नी जोगा सिंह ने बताया कि शुक्रवार सायं करीब सवा सात बजे जब वह घर के नजदीक खेतों की तरफ जा रही थी, तो उसने दूर खेतों में तीन व्यक्तियों को देखा, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे और काली लोईयां ली हुई थीं। इस पर वह तुरंत घर वापस आ गई और सारी जानकारी पति को जानकारी दी।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सरपंच ज्ञान कौर को दी और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। एसएसपी ने बताया कि देर शाम से ही सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।  मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कोई अज्ञात लोग दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा

chat bot
आपका साथी