सेंट सोल्जर ने बीटेक के छात्र को दी छात्रवृत्ति

सेंट सोल्जर ग्रुप छात्रों को शिक्षा देने के लिए मास्टर राजकंवर चोपड़ा स्कॉलरशिप दी जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 03:33 PM (IST)
सेंट सोल्जर ने बीटेक के छात्र को दी छात्रवृत्ति
सेंट सोल्जर ने बीटेक के छात्र को दी छात्रवृत्ति

जेएनएन, होशियारपुर : सेंट सोल्जर ग्रुप छात्रों को शिक्षा देने के लिए मास्टर राजकंवर चोपड़ा स्कॉलरशिप दी जाती है। इसी के तहत इंजीनियरिग क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाहवान बीटेक मैकेनिकल के छात्र वरिदर कुमार को 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। छात्रवृत्ति का चेक वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने वरिदर कुमार को भेंट किया।

छात्र वरिदर के पिता पारस नाथ ने सेंट सोल्जर की मैनेजमेंट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका बेटा इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन घर में आर्थिक कमजोरी के चलते उसका यह सपना संभव नहीं था। वरिदर इसे पहले सेंट सोल्जर की स्कॉलरशिप स्कीम के तहत टूल एंड डाई का डिप्लोमा कर चुका है और अब बीटेक कर रहा है। चोपड़ा ने कहा कि भविष्य में भी वरिदर की कॉलेज में पढ़ाई के लिए अगले वर्षों में भी स्कॉलरशिप दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी