सड़क हादसे में घायल की पीजीआइ में मौत

वीरवार को थाना बुल्लोवाल पुलिस ने स्कूटर चालक की मौत के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:18 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल की पीजीआइ में मौत
सड़क हादसे में घायल की पीजीआइ में मौत

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : वीरवार को थाना बुल्लोवाल पुलिस ने स्कूटर चालक की मौत के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एएसआइ अमरीक सिंह को दिए बयान में जसवीर कौर निवासी गांव जोहला थाना गढ़दीवाल ने बताया कि 20 सितंबर सुबह करीब नौ बजे उसका पति सुखदेव राज अपने स्कूटर (पीबी07जैड 9726) पर नैनोवाल जा रहा था। जैसे ही वह नैनोवाल के कच्चे रास्ते आगे जा रहे था तो किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। घायल सुखदेव सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल होशियारपुर लाया गया यहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ में सुखदेव सिंह की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जसवीर कौर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी