दूसरी बार जिला प्रधान बने संजीव मिन्हास को किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की विशेष बैठक टांडा में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 05:56 PM (IST)
दूसरी बार जिला प्रधान बने संजीव मिन्हास को किया सम्मानित
दूसरी बार जिला प्रधान बने संजीव मिन्हास को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की विशेष बैठक टांडा में आयोजित की गई। मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान दूसरी बार जिला प्रधान बने संजीव मिन्हास मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान संजीव मिन्हास का स्वागत करते हुए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने संजीव मिन्हास के कार्यकाल में उनके कार्यों के देखते हुए उन पर भरोसा जताया है। इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान संजीव मिन्हास को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके राजीव खन्ना, चंद्रमोहन लाडी, बिमल अरोड़ा, जागीर सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक कुमार, जोरावर, स्वर्ण सिंह, अमन सैनी, अजमेर सिंह, जरनैल सिंह, संदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरनाम सिंह, चरणजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी