आप की सरकार फ्री होगा इलाज: सचदेवा

जेएनएन, होशियारपुर रू आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनने से कहा उसे सरकार आने पर

By Edited By: Publish:Thu, 15 Dec 2016 03:24 PM (IST) Updated:Thu, 15 Dec 2016 03:24 PM (IST)
आप की सरकार  फ्री होगा इलाज: सचदेवा

जेएनएन, होशियारपुर रू आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनने से कहा उसे सरकार आने पर पूरा करके दिखाया है तथा अब पंजाब में भी ऐसा ही होने जा रहा है। इस इतिहास को सारा विश्व देखेगा। इसलिए पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने को आज प्रदेश का हरेक नागरिक जागरुक है। यह बात आप उमीदवार परमजीत सचदेवा ने गांव नंगल शहीदां में चुनाव प्रचार दौरान कही। सचदेवा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा तथा सरकारी स्कूलों की दिशा व दशा सुधारी जाएगी ताकि आम जनता को सस्ता इलाज और बढि़या शिक्षा मुहैया हो सके। इस मौके पर अभिषेक ऐरी, मनी गोगिया, मंगत राम कालिया, गुरमेल, राजवीर बल्ल सहित अन्य वालंटियरों ने भी चुनाव प्रचार में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी