डुगरी में मकान की छत गिरी, पांच घायल

दसूहा के गांव डुगरी में एक मकान की छत गिरने से पांच लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 06:08 AM (IST)
डुगरी में मकान की छत गिरी, पांच घायल
डुगरी में मकान की छत गिरी, पांच घायल

संवाद सहयोगी, दसूहा : दसूहा के गांव डुगरी में एक मकान की छत गिरने से पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल दसूहा दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान रुप लाल (58), उसकी पत्नी गुरदेव कौर (55), बेटी बंता देवी (25), लवप्रीत कौर डेढ साल तथा सीमा रानी (35) के रुप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब पड़ोस में रहने वाली सीमा गुरदेव कौर के पास आई थी और सारा परिवार घर में था। इस दौरान अचानक छत नीचे आ गई। सभी छत के मलवे के नीचे दब गए और छत गिरने के धमाके से आस पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने तुरंत परिवार को मलबे के नीचे से निकाला व दसूहा अस्पताल दाखिल करवाया। लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस का कोई भी मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा।

chat bot
आपका साथी