कार सवार तीन नौसरबाज महिलाएं चेन छीन फरार

लुटेरों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ गए है कि न तो वह समय देखते है और न ही स्थान देखते है और अपना काम करके चलते बनते है। ऐसी ही एक घटना शनिवार दोपहर एक बजे के करीब स्टेशन रोड पर मोहल्ला बंसी नगर में हुए जब एक महिला अपनी बहन से मिल कर वापस जाने लगी तो उसके साथ उक्त घटाना हुई। पीड़ित रमा ठाकुर पत्नी सुरजीत सिंह डडवाल निवासी अंब जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने अपनी बहन सहित विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह सुबह केशो मंदिर में माथा टेक कर अपनी बहन से मिलने उसके घर बंसी नगर आई थी। जब वह वापस जाने लगी तो उसके पास एक स्विफ्ट कार आकर रुकी जिसमें तीन महिलाएं और एक व्यक्ति जो कार चला रहा था। महिलाओं ने कहा कि वह उसकी सहेली पुष्पा की बेटियां है और काफी देर से उसे ही ढूंढ रही थी। रमा ने कहा कि वह किसी पुष्पा को नहीं जानती हैं तो उन्होने कहा कि वह कार में बैठ जाए उसे पुष्पा से मिला देंगें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 10:21 PM (IST)
कार सवार तीन नौसरबाज महिलाएं चेन छीन फरार
कार सवार तीन नौसरबाज महिलाएं चेन छीन फरार

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : लुटेरों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ गए है कि न तो वह समय देखते है और न ही स्थान देखते है और अपना काम करके चलते बनते है। ऐसी ही एक घटना शनिवार दोपहर एक बजे के करीब स्टेशन रोड पर मोहल्ला बंसी नगर में हुए जब एक महिला अपनी बहन से मिल कर वापस जाने लगी तो उसके साथ उक्त घटाना हुई। पीड़ित रमा ठाकुर पत्नी सुरजीत सिंह डडवाल निवासी अंब जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने अपनी बहन सहित विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह सुबह केशो मंदिर में माथा टेक कर अपनी बहन से मिलने उसके घर बंसी नगर आई थी। जब वह वापस जाने लगी तो उसके पास एक स्विफ्ट कार आकर रुकी जिसमें तीन महिलाएं और एक व्यक्ति जो कार चला रहा था। महिलाओं ने कहा कि वह उसकी सहेली पुष्पा की बेटियां है और काफी देर से उसे ही ढूंढ रही थी। रमा ने कहा कि वह किसी पुष्पा को नहीं जानती हैं तो उन्होने कहा कि वह कार में बैठ जाए उसे पुष्पा से मिला देंगें। जैसे ही वह कार में बैठी तो कार स्टेशन की तरफ चली गई। रमा ने कहा कि कार रोक दो उसे घबराहट हो रही है तो आगे की सीट पर बैठी महिला ने उसे गले से पकड़ लिया। जोर से चिल्लाने के बाद उक्त कार चालक ने कार रोकी और उसे धक्का देकर कार से बाहर निकाल दिया। कार तेजी से रेलवे फाटक की तरफ चली गई। रमा ने बताया कि वह इससे पहले कि कुछ समझ पाती तो उसका ध्यान उसके गले में पड़ी सोने की चेन पर गया तो सोने की चेन गले से गायब थी। वह जोर-जोर से चिलाने लगी मगर तब तक कार काफी दूर चली गई थी। उक्त नौसरबाज महिलाओं के खिलाफ रेलवे चौकी में शिकायत कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी