सेंट सोल्जर स्कूल में व‌र्ल्ड फ‌र्स्ट एड डे मनाया

जेएनएन होशियारपुर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में व‌र्ल्ड फ‌र्स्ट एड डे मन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 04:04 PM (IST)
सेंट सोल्जर स्कूल में व‌र्ल्ड फ‌र्स्ट एड डे मनाया
सेंट सोल्जर स्कूल में व‌र्ल्ड फ‌र्स्ट एड डे मनाया

जेएनएन, होशियारपुर

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में व‌र्ल्ड फ‌र्स्ट एड डे मनाया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फ‌र्स्ट एड होता क्या है। फ‌र्स्ट एड बॉक्स में किन चीजों को रखना चाहिए तथा फ‌र्स्ट एड की एक मरीज के जीवन में किया अहमियत है के बारे में जागरूक करना था। छात्रों को आपातकलीन समय के दौरान किसी मरीज को डॉक्टर की मदद मिलने से पहले दी जाने वाली बनावटी सांस, किसी जख्मी को की जाने वाली मरहम पट्टी के बारे में भी जानकारी दी गई। अध्यापकों ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसायटीज ने 2000 में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत की थी। वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में कहा कि अकसर सड़क दुर्घटना होने के कारण लोगों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता, जिससे लोगों की मौत हो जाती है। इस लिए हम सबको फ‌र्स्ट एड की जानकारी रखना बहुत जरूरी है।

chat bot
आपका साथी