निगम बजट : 61.17 करोड़ रुपए पास, 32.13 करोड़ से होगा विकास

जेएनएन, होशियारपुर : नगर निगम होशियारपुर का वर्ष 2018-19 के लिए 61.17 करोड़ रुपए का ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Feb 2018 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 03:01 AM (IST)
निगम बजट : 61.17 करोड़ रुपए पास, 32.13 करोड़ से होगा विकास
निगम बजट : 61.17 करोड़ रुपए पास, 32.13 करोड़ से होगा विकास

जेएनएन, होशियारपुर :

नगर निगम होशियारपुर का वर्ष 2018-19 के लिए 61.17 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। नगर निगम के मेयर शिव सूद ने डॉ. बीआर अंबेदकर बैठक हाल में बजट संबंधी आयोजित पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता करते जानकारी दी। सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम ¨सह पिपलांवाला, डिप्टी मेयर शुक्ला शर्मा, कमिश्नर हरबीर ¨सह, सहायक कमिश्नर परमजीत ¨सह, कार्यकारी इंजीनियर सतीश सैनी, डीसीएफए राजपाल ¨सह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा, सुपरिटेंडेंट स्वामी ¨सह, गुरमेल ¨सह, अमित कुमार, राजन कुमार, राहुल शर्मा समूह पार्षद बैठक में शामिल थे।

मेयर शिव सूद ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर की वर्ष 2018-19 की अनुमानित आमदन के बराबर खर्चा 61.17 करोड़ रुपए पास किया गया है। वर्ष 2018-19 के विकास कामों पर 32.13 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है जोकि आमदन का 52 प्रतिशत है।

जिस अनुसार विभिन्न विकास कार्य सड़कों, ड्रेनेज, स्लम एरिया, लावारिस पशुओं की संभाल, पार्क की संभाल, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, मशीनरी, कार्पोरेशन की दुकाने बनाने, आडिटोरियम, जल सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाईट की मरम्मत और बिल की अदायगी पर खर्च किए जाएंगे।

इससे पहले विधायक सुंदर शाम अरोड़ा की पत्नी ¨सपल अरोड़ा और पार्षद अवतार ¨सह जौहल के पिता लछमण ¨सह जौहल के निधन पर मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। दफ्तरी कामकाज के लिए शहर के 50 विभिन्न वार्डों के विभिन्न विकास कामों के लिए 8.82 करोड़ रुपए पास किए गए जिसके साथ वार्डों के विकास के कामों में तेजी आएगी।

8 स्थानों पर बनेंगे शौचालय

उन्होंने बताया कि शहर में सरकार द्वारा प्राप्त ग्रांट के साथ शहर की विभिन्न स्थानों पर 8 स्थानों पर शौचालय बनाने का फैसला भी किया गया। इस मौके पर होशियारपुर के विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कार्यालय फायर ब्रिगेड में कम्यूनिटी हाल बनाने की तजवीज पर विचार करने उपरांत हाउस द्वारा रजामंदी दी गई। बैठक में सैशन कोर्ट में बिजली के पोल को हटाने के लिए उसपर आने वाला खर्चा पावरकाम को देने की रजामंदी दी गई।

chat bot
आपका साथी