जल संरक्षण कर अगली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करें: मेघवाल

भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने बीएसएफ कैंप खड़कां में जल संरक्षण विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अजरुन राम मेघवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर मेघवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमिगत जल का गिर रहा स्तर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 03:47 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 03:47 PM (IST)
जल संरक्षण कर अगली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करें: मेघवाल
जल संरक्षण कर अगली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करें: मेघवाल

जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने बीएसएफ कैंप खड़कां में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम करवाया। जिसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि भूजल का गिर रहा स्तर एक चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि जल न केवल इंसान के लिए बल्कि पेड़ पौधों, पशु-पक्षियों तथा समस्य जीव जगत के लिए भी आवश्यक है। बुद्धीजीवी होने के चलते मनुष्य का यह कर्तव्य बनाता है कि वह स्वयं जल संरक्षण कर समस्त जीव जगत एवं वनस्पति का जीवन संरक्षित करें। मेघवाल ने रहीम के दोहे रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून की व्याख्या करते हुए जवानों को यह संदेश दिया कि जल को संरक्षित करने के लिए हमारे विद्वान व ऋषि मुनी भी हमें प्रेरित करते आए हैं। यदि समय रहते जल को संरक्षित न किया गया तो पृथ्वी पर कुछ भी नहीं बचेगा।

खन्ना ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। निरंतर गिर रहा भूजल आज इंसान की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। बाहरी खतरों के साथ-साथ देश को आंतरिक खतरों से बचाना भी हमारा कर्तव्य है। यदि जल के व्यय को रोका न गया तो अगला विश्वयुद्ध जल की कमी के कारण होगा। हमारी सेनाएं बाहरी ताकतों से हमारे देश को संरक्षित करती हैं। जल संरक्षण में यदि देश को जवान पहल करें, तो लोगों में जल संरक्षण के प्रति एक सार्थक संदेश जाएगा।

सोनालीका ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कहा कि खन्ना द्वारा जल संरक्षण विषय पर निरंतर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। वह सोनालीका ग्रुप की तरफ से जल संरक्षण के लिए उनका पूर्ण सहयोग करेंगे।

आइजीपीएस बैंस ने कैंप में पधारने पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व खन्ना का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जल संरक्षण मुहिम में अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर काम कर रही है। खन्ना द्वारा संचालित प्रकाश राय खन्ना एवं. कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं तथा वह इस मुहिम में ट्रस्ट का पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर जल बचाओ मिशन में अच्छा काम करने के लिए बाबा रंजीत सिंह, विजय नड्ढा, प्रिंसिपल ज्योति खन्ना, सुभाष वर्मा तथा डॉ. रमन घई को सम्मानित किया। इस मौके पर खन्ना ने जल संरक्षण विषय पर कैंप में करवाई गई निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहे जवानों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खन्ना की धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना, विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, उमेश जैन, एडवोकेट नवजिदर सिंह बेदी, एसपी दीवान, मधुसूदन विज आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी