भारतीय किसान यूनियन कल निकालेगी ट्रैक्टर रैली : राणा नरोत्तम

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में चक्कअल्ला बख्श में विशाल ट्रैक्टर रैली के लिए मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व करणी सेना के पंजाब प्रधान राणा नरोत्तम सिंह साबा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सतनाम सिंह चीमा जसवंत सिंह रंधावा इंदरजीत सिंह खालसा शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:15 AM (IST)
भारतीय किसान यूनियन कल निकालेगी ट्रैक्टर रैली : राणा नरोत्तम
भारतीय किसान यूनियन कल निकालेगी ट्रैक्टर रैली : राणा नरोत्तम

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में चक्कअल्ला बख्श में विशाल ट्रैक्टर रैली के लिए मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व करणी सेना के पंजाब प्रधान राणा नरोत्तम सिंह साबा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सतनाम सिंह चीमा, जसवंत सिंह रंधावा, इंदरजीत सिंह खालसा शामिल हुए। इस संबंधी राणा नरोत्तम सिंह साबा ने बताया कि कोई भी सरकार किसानों का साथ नहीं दे रही और वोट बटोरने के लिए वादाखिलाफी की जा रही है। आज तक न तो किसानों के खाते में 15 लाख रुपये डाले हैं और ना ही कर्ज माफ किए। 90 प्रतिशत किसानों ने बैंकों में जमीन गिरवी रखी है। खाद और दवाइयां इतनी महंगी है कि खेती में कोई भी फायदा नहीं हो रहा है। इसके विपरित किसान कर्जे के बोझ के नीचे दबने के कारण आत्महत्या कर रहा है। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनल तले किसानों के हकों के लिए सरकारों के खिलाफ 17 जनवरी को विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। सबसे पहले किसान चक्कअल्ला बख्श में एकत्रित होंगे और करीब 500 ट्रैक्टरों की रैली यहां से शुरू होकर हाजीपुर में समाप्त होगी। उन्होंने किसानों को रैली में पहुंचने की अपील की।

उधर, गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चे ने शुक्रवार को 39वें दिन शिगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में धरना लगाया। विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित करते कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए संघर्ष को जारी रखने का एलान किया। इस दौरान चौधरी अच्छर सिंह, दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, अजीत सिंह थिद, चौधरी सरबजीत सिंह, मेजर सिंह साधोवाल, महिदर सिंह मेहताबपुर, मोहन सिंह मट्टू, परस राम लल्लियां, अजीत सिंह खाबड़ा, गीतकार हैरी बल, संजीव कुमार भमियां, अवतार सिंह देनोवाल, अलराज गोलियां, बिदी भज्जल हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी