कृषि सुधार कानून : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की महिलाओं ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला सदस्यों ने सोमवार को टांडा में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:30 AM (IST)
कृषि सुधार कानून : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की महिलाओं ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
कृषि सुधार कानून : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की महिलाओं ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की महिला सदस्यों ने सोमवार को टांडा में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। राज्य प्रधान सतनाम सिंह के दिशा निर्देशों के अधीन जोन टांडा के प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला की अगुवाई में महिला किसान दिवस मनाया गया। इसके बाद शिमला पहाड़ी पार्क से रोष मार्च निकालते हुए महिलाओं ने सरकारी अस्पताल चौक में आकर किसान विरोधी कृषि सुधार कानूनों को लेकर आने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन की नेताओं नरिदर कौर बाठ, नवजोत कौर चौहान, बलविदर कौर चौहान, मीना महाजन, सरबजीत कौर चौहान, परमजीत कौर व बेअंत कौर ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि देश के अन्नदाताओं को तबाह करने के लिए लाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ शुरू राष्ट्रव्यापी आंदोलन में महिलाएं भी संघर्ष करेंगी। इस मौके सरबजीत कौर, बेअंत कौर, दलजीत कौर, रविदर कौर, रुपिदर कौर, नरिदर कौर, प्रकाश कौर, कुलविदर कौर, संदीप कौर, बलविदर कौर, सुखजीत कौर, सतवीर कौर, सुनीता रानी, जसविदर कौर, वंधना, बचन कौर, गुरमीत कौर, सुरिदर कौर, दीप, उषा रानी उपस्थित थीं।

उधर, गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा ने डा. गुरदेव सिंह देनोवाल कलां की अध्यक्षता में धरना लगाया। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता गुरचरन सिंह बसियाला, कुल हिद किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, प्रांतीय सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोधित करते कृषि सुधार कानून रद करवाने के लिए 26 जनवरी को मार्च में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। नेताओं ने निजी माल के समक्ष रोजाना दोपहर एक से दो बजे तक रोष जताने की भी अपील की। बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने 18 जनवरी को स्त्री किसान दिवस पर सुबह 11 बजे महिलाओं को धरने में शामिल होने के लिए कहा। मंच का संचालन हरभजन सिंह गुलपुर ने किया। इस अवसर पर चौधरी अच्छर सिंह, कश्मीर सिंह भज्जल, अमरजीत सिंह, गोल्डी पनाम, धर्म पाल, दर्शन सिंह, अशोक कुमार, रोकी घागों, गोल्डी बगवाईं, बिदा, जसकरन सिंह, सरनाम बोड़ा, गुरमेल सिंह, चरन दास उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी