दसूहा के पुनीतपाल ने जीता आउटस्टेंडिग लर्नर अवार्ड

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा के छात्र पुनीतपाल ने आईजीसीएसई की कोर्डिनेटेड साईस 2020 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंब्रिज आउटस्टेंडिग लर्नर अवार्ड प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:05 PM (IST)
दसूहा के पुनीतपाल ने जीता आउटस्टेंडिग लर्नर अवार्ड
दसूहा के पुनीतपाल ने जीता आउटस्टेंडिग लर्नर अवार्ड

संवाद सहयोगी, दसूहा : कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा के छात्र पुनीतपाल ने आईजीसीएसई की कोर्डिनेटेड साईस 2020 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंब्रिज आउटस्टेंडिग लर्नर अवार्ड प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा के होनहार छात्र पुनीतपाल की यह उपलब्धि अपने आप में प्रशंसनीय है, क्योंकि यह अवार्ड उस विद्यार्थी को मिलता है। जिसने पूरे देश में से किसी खास विषय में सबसे अधिकतम अंक प्राप्त किया हो। पुनीत ने यह अवार्ड कोर्डिनेटेड साईस में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्राप्त किया है। पुनीत की यह उपलब्धि स्कूल के सभी बच्चों के लिए प्रेरणा का माध्यम बन गई है। पुनीत ने अपने इस बढि़या प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया है। पुनीत के अनुसार माता-पिता के संरक्षण तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन के बिना व्यक्ति सफलता की उंचाईयों को हासिल नहीं कर सकता है।

आईजीसीएसई की परीक्षा एक अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ही पेपर लिया जाता है और इसका मूल्यांकन भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ही किया जाता है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा अपने बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है और उनके अंदर आगे बढ़ने की जिज्ञासा और जुनून की भावना का भी विकास करता है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पुनीत के माता पिता ने अपने बच्चे की इस उपलब्धि पर स्कूल का भी तहे दिल से धन्यवाद किया तथा कहा कि उनके बच्चे को स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी मिला। स्कूल के प्रिसिपल अनित अरोड़ा ने पुनीत व उसके माता पिता को बधाई दी तथा कहा कि इंसान को हमेशा पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति की तरफ ध्यान देना चाहिए। कठिन परिश्रम ही मनुष्य को जीत की राह तक लेकर जाती है। इस अवसर पर वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान केके वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल व सीईओ राघव वासल ने भी पुनीत को बढि़या प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी