प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहा नुकसान

श्रीमती सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की बैठक पुरहीरां में हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:14 PM (IST)
प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहा नुकसान
प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहा नुकसान

जेएनएन, होशियारपुर: श्रीमती सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की बैठक पुरहीरां में हुईं। जिसमें आज प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान और प्लास्टिक के प्रयोग से फैलाए जा रहे प्रदूषण के बारे में चर्चा हुई। संस्था की मुख्य प्रबंधक पूजा शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने में काफी अहम योगदान देता है। प्लास्टिक जिसे तेल और पैट्रोलियम जैसे जीवाश्म ईंधन से प्राप्त किया जाता है। इसका उपयोग बड़े रूप से प्लास्टिक बैग, रसोई का सामान, फर्नीचर, दरवाजे, पैकिग के सामान के अलावा अन्य कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले कचरे की मात्रा को बढ़ा रहा है। यह कई टुकड़ों में टूट जाता है और खराब होता है, परंतु मिट्टी में नहीं मिलता है। जिससे यह पर्यावरण में सैकड़ों सालों तक बना रहता है और प्रदूषण फैलाता है। प्लास्टिक को जलाकर भी खत्म नहीं किया जा सकता है। प्लास्टिक बैगों का निस्तारण आज के समय में एक बड़ी समस्या बन चुका है। इसलिए हमें प्लास्टिक के बैगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सरबजीत कौर, लखवीर कौर, मीणा कुमारी, गुरविदर कौर, जसवीर कौर, गुरमीत कौर, छविल अख्तर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी