भाजपा की नीतियों से लोगों को करवाया अवगत

ाजपा की नीतियों का प्रचार करने और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क साधने के लिए भाजपा के एडवोकेट शुभ सरोच ने भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 10:41 PM (IST)
भाजपा की नीतियों से लोगों को करवाया अवगत
भाजपा की नीतियों से लोगों को करवाया अवगत

संवाद सहयोगी, दातारपुर : कंडी इलाके के विभिन्न गांवों में भाजपा की नीतियों का प्रचार करने और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क साधने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शुभ सरोच ने भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष सुभाष बिट्टू, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू बाला भी साथ रहे। रामपाल व नरेश टंडन आप में शामिल

वर्तमान में पंजाब में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है, विभिन्न राजनैतिक दल अपनी अपनी पार्टी के लिए इस विस चुनाव में भरसक प्रयास कर रहे हैं। राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। इसी कड़ी में शहर के रामपाल सहगल, नरेश टंडन, सचिन सहगल ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनके साथ अनिल जैन, राकेश कुमार उर्फ केशा जिनके परिवार के कुछ सदस्यों ने स्वाधीनता संग्राम में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके इनका आप में शामिल होने पर ब्रह्मशंकर जिपा ने इनका स्वागत किय। इस दौरान अजय कुमार, राजू खत्री, अजय वर्मा, वरिदर शर्मा बिदु, शहर अध्यक्ष ( यूथ विग) अर्जुन शर्मा, त्रयंबक कपिल व अन्य मौजूद रहे। ठरोली से आप के बूथ इंचार्ज लवकेश कांग्रेस में शामिल

आम आदमी पार्टी के गांव ठरोली से बूथ इंचार्ज लवकेश अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उनके साथ बिमल कुमार, दर्शन लाल, राम कृष्ण, तीर्थ राम, लक्ष्मण, राम चंद्र, कृष्णा देवी, राजविदर कौर, परमजीत कौर, जीत कौर, मलकीयत कौर एवं सोनिया ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर लवकेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है व आप में कार्यकर्ताओं का भी कोई सम्मान नहीं है। जिसके चलते कार्यकर्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां पर मेहनती कार्यकर्ताओं की सदैव कद्र की जाती है। चन्नी सरकार ने जो कार्य किए वह सरकार का फर्ज था । इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच बलजिदर सिंह, सरपंच सतिदर सिंह, नंबरदार हरबिलास, पार्षद मुकेश मल सागर, पार्षद मोहित सैनी, नरिदर कुमार निदी, विजय सरोज, राहुल गोहिल व काका आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी