अहियापुर में शुरू किए विकास कार्यो का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने वीरवार को अहियापुर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 06:26 PM (IST)
अहियापुर में शुरू किए विकास कार्यो का लिया जायजा
अहियापुर में शुरू किए विकास कार्यो का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने वीरवार को अहियापुर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 14 में गली निर्माण का काम भी शुरू करवाया। इस मौके नगर कौंसिल प्रधान हरीकृष्ण सैनी भी उनके साथ थे। विधायक गिलजियां अहियापुर में अधूरे पड़े विकास कार्यों तथा लोगों की समस्याओं की जानकारी भी हासिल की। विधायक गिलजियां ने मौके पर मौजूद प्रधान हरीकृष्ण सैनी को जल्द से जल्द अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करते हुए नगर की तरह अहियापुर में भी बुनियादी सुविधाओं का तानाबाना मजबूत करने के लिए कहा। इस के साथ ही उन्होंने जहां संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता वाला कार्य करवाने की हिदायत दी। वहीं अहियापुर निवासियों को हो रहे विकास की खुद लगातार स्क्रीनिग करने के लिए कहा। इस दौरान रुपलाल, आशु वैद, गुरमुख सिंह, शाम सुंदर वैद, ओमकार वैद, भूपिदर कलसी, पंडित रमेश, गुरमुख सिंह, रवी जसरा, हीरा पुरी, राजेश जसरा, पिकी वैद, मीना कपूर, अनीता अरोड़ा, कंचन मदान, ठेकेदार परमिदर सिंह, सन्नी कलसी, डॉ. बलदेव राज, हैप्पी, हीना सोंधी, मीना वैद, सतविदर सिंह, जेई रविदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी