महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत : प्रेम सैनी

नाईस कंप्यूटरज होशियारपुर व चब्बेवाल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Mar 2020 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 10 Mar 2020 12:16 AM (IST)
महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत : प्रेम सैनी
महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत : प्रेम सैनी

जेएनएन, होशियारपुर : नाईस कंप्यूटरज होशियारपुर व चब्बेवाल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं व टीम ने असल जीवन के अपने-अपने विचार सांझे करने को प्रेरित किया।

सेंटर संचालिका स्वीन सैनी की कोशिश रही है कि अपने आसपास की हर स्तर और क्षेत्र की महिला को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सक्षम कर सकें। ऐसी अनेकों मिसालों में से एक मौजूदा कोर्स को-ऑर्डिनेटर किटी ने कहना है कि जरूरत है निर्बल व निराश को उपयुक्त अवसर देकर उनकी क्षमताओं को निखारने की। सीनियर फैकल्टी मोनिका ने कहा कि बड़े-बड़े भाषणों में नारी शक्ति के उद्धारक नहीं वर्ना प्रेक्टिकल स्तर पर असल जिदगी में मार्गदर्शक और सहायक बनने वाले लोगों का समाज चाहिए। कंवरपाल सिंह ने अपने युवा साथियों को महिला सशक्तिकरण में सहयोग के लिए काबिल बनने की अपील की। रितिका ने खुद की सुरक्षा के लिए महिलाओं को स्वयं ही सक्षम व सबल होने की सलाह दी। स्वीन सैनी के अनुसार जब-जब सकारात्मक सोच रख हम अपनी बेटियों को गर्व से अपने सपनों की उड़ान भरने की ताकत देते हैं। तभी अचानक समाज में व्याप्त नकारात्मक घटनाएं डर बनकर उन्हें घेर लेने की कोशिश करती हैं। सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी ने अपील की कि आज बेटियों को केवल स्वावलम्बी और शिक्षित बनाने से नहीं चलेगा। महिलाओं के सम्मान व संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी खुद की सोच और महिलाओं के प्रति नजरिया बदलना ही एकमात्र हल है। मंच संचालन हिमानी व गरप्रीत ने बखूबी निभाया।

chat bot
आपका साथी