सूखा और गीला कूड़ा अलग इकट्ठा करने की दी जानकारी

नगर निगम के कमिश्नर बलबीर राज सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 01:05 AM (IST)
सूखा और गीला कूड़ा अलग इकट्ठा करने की दी जानकारी
सूखा और गीला कूड़ा अलग इकट्ठा करने की दी जानकारी

जेएनएन, होशियारपुर: नगर निगम के कमिश्नर बलबीर राज सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बीएसएनएल कॉलोनी स्कीम नंबर-11 के लोगों के साथ सुपरिंटेंडेंट गुरमेल सिंह की अगुआई में सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मीटिग करके गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके इकट्ठा करने की जानकारी दी, जिससे गीले कूड़े से खाद तैयार की जा सके और सूखे कूड़े को दोबारा रि-साइकिल करने के लिए भेजा जा सके। नगर निगम को सफाई अभियान में सहयोग दें।

chat bot
आपका साथी