कब तक जलाए जाएंगे रावण के पुतले : दर्शन रत्न रावण

संवाद सहयोगी होशियारपुर आदि धर्म समाज की तरफ से भगवान महार्षि वाल्मीकि जंजघर घंटाघर में रावण को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:09 PM (IST)
कब तक जलाए जाएंगे रावण के पुतले : दर्शन रत्न रावण
कब तक जलाए जाएंगे रावण के पुतले : दर्शन रत्न रावण

संवाद सहयोगी, होशियारपुर

आदि धर्म समाज की तरफ से भगवान महार्षि वाल्मीकि जंजघर, घंटाघर में रावण को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम करवाया गया। आदि धर्म समाज के संस्थापक दर्शन रत्न कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रैस वार्ता के दौरान महात्मा रावण के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि महात्मा रावण भी भगवान राम की तरह भगवान शिव के सच्चे भक्त थे, मगर उनके चरित्र को सही रुप में पेश नहीं किया जा रहा। अगर महात्मा रावण ने कोई गलती की है तो उसे सजा भी भगवान श्रीराम जी ने दी थी, मगर अब जो खुद रावण के रूप में देश को खोखला कर रहे हैं उन्हें कोई हक नहीं है कि वह महात्मा रावण का पुतला फूंकें। उनके साथ सतनाम दैत्य, रोहित लंकेश, राकेश अनारिया, अजय आदिवंशी, दिलवाग देवांतक, दीपक भील, सरवण द्राविड़, रुकिू देवांतक, स्वरुप सिंह, अमित खोसला, अमित गिल और अक्षय कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी