सर्विस लेन : नगर निगम ने दिखाया लेटर, तो पीडब्ल्यूडी ने 2007 के नियम का दिया हवाला

सर्विस लेन पर अतिक्रमण के मामले में निगम व पीडब्ल्यूडी के पेंच फंस चुके हैं। निगम ने पीडब्ल्यूडी को जारी किया लेटर दिखाते हुए एक बार फिर दावा किया कि अवैध कब्जे विभाग की मदद से हटेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:30 AM (IST)
सर्विस लेन : नगर निगम ने दिखाया लेटर, तो पीडब्ल्यूडी ने 2007 के नियम का दिया हवाला
सर्विस लेन : नगर निगम ने दिखाया लेटर, तो पीडब्ल्यूडी ने 2007 के नियम का दिया हवाला

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : सर्विस लेन पर अतिक्रमण के मामले में निगम व पीडब्ल्यूडी के पेंच फंस चुके हैं। निगम ने पीडब्ल्यूडी को जारी किया लेटर दिखाते हुए एक बार फिर दावा किया कि अवैध कब्जे विभाग की मदद से हटेंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अंग्रेज सिंह ने निगम के इस तर्क को खारिज करते हुए 2007 में जारी नियम का हवाला देते हुए कहा कि निगम की हद में किसी का भी क्षेत्र हो, अवैध कब्जों पर कार्रवाई निगम की तहबाजारी की टीम ही करेगी। उन्होंने कहा कि निगम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। पहले पर्ची के चक्कर में रेहड़ियां लग जाती है, जब रेहड़ियां पक्के तौर पर सेट हो जाती है तो निगम शोर मचाकर यह सिद्ध करना चाहता है कि उनकी तरफ से कोई गलती नहीं है। पहले कब्जे करने ही क्यों दिए गए, जब समस्या पैदा हो गई तो फिर जिम्मेदारी से भागना गलत है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर हमारी गलती है तो जवाब देने को तैयार हैं। यदि लेटर जारी हुआ भी है तो रिप्लाई करेंगे, लेकिन अवैध कब्जे हटाना निगम की जिम्मेदारी है। वहीं दोनों विभागों के आपसी असहयोग के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। पर्ची काटने के चक्कर में करवा दिए कब्जे

सर्विस लेन पर कब्जों की कहानी तब से शुरू है जब यह बनाई थी। लेकिन, लोगों को सुविधा देने के लिए अब यह दुविधा बन गई है। सर्विस लेन को स्थानीय दुकानदारों ने सर्विस स्टेशन बना दिया है और सारा दिन इस पर गाड़ियों की सर्विस का काम होता है। शाम को सर्विस लेन पर चिकन व फिश पकौड़ों की रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई। काम यहीं नहीं रुका, इन रेहड़ियों की आड़ में लोगों को शराब परोसना भी शुरू हो गया और हर शाम यह लेन अहाते में तबदील होने लगी। अब जब यह समस्या काफी बढ़ गई है और लोग परेशान है तो अवैध कब्जे हटाने की मांग उठने लगी है, पर निगम अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और गेंद पीडब्ल्यूडी की तरफ फेंक रहा है। उधर, पीडब्ल्यूडी यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि निगम की पर्ची काटने की ललक के कारण यह कब्जे हुए हैं। अब कब्जे हटाने के लिए वह बहानेबाजी कर रहे हैं।

कब्जे हटाना निगम की जिम्मेदारी : एक्सईएन

एक्सईएन अंग्रेज सिंह ने साफ कहा कि चाहे सर्विस लेन पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में है पर फिर भी कब्जे हटाना निगम की जिम्मेदारी है। साल 2007 को जारी किए गए नियम के हिसाब से अब कार्रवाई से निगम पल्ला झाड़ रहा है। जिम्मेदारी उनकी है और यह काम उन्हीं को करना होगा। जिस लेटर का वह हवाला दे रहे हैं हम उसका जल्द जवाब देगें।

chat bot
आपका साथी