विश्व कल्याण के लिए श्री ब्राह्मण सभा ने करवाया हवन

श्री ब्राह्मण सभा द्वारा कार्तिक माह की संक्रांति पर एकता नगर भवन में हवन यज्ञ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:10 PM (IST)
विश्व कल्याण के लिए श्री ब्राह्मण सभा ने करवाया हवन
विश्व कल्याण के लिए श्री ब्राह्मण सभा ने करवाया हवन

जेएनएन, होशियारपुर : श्री ब्राह्मण सभा द्वारा कार्तिक माह की संक्रांति पर एकता नगर भवन में नगर की सुख शांति के लिए तथा जिन बहनों ने करवाचौथ का व्रत रखा है। उनको आशीर्वाद देने तथा मनोकामना पूर्ति के लिए प्रधान कमलेश शर्मा के नेतृत्व में हवन करवाया गया। पंडित जय नारायण ने हवन करवाया तथा मुख्य यजमान पंडित विनोद कुमार थे। पंडित जय नारायण ने कार्तिक माह की संक्रांति के महत्व के बारे में विशेष जानकारी दी तथा बताया के आज के दिन सूरज देव तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। कार्तिक मास शुभ मास कहलाता है। पूर्ण आहुति के पश्चात आरती की गई अंत में पंडित गुरुदेव प्रसाद ने नए महीने का नाम पढ़कर सुनाया अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान कमलेश शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, पंडित सुरेश तिवारी, पंडित रजिदर मोदगिल, पंडित जगमोहन शर्मा, पंडित हरीश ऐरी, पंडित मनोज दत्ता, पंडित गुरुदेव शर्मा, पंडित ओम दत्त, पंडित अश्विनी कालिया, पंडित मुकुंद लाल, पंडित प्रकाश शर्मा तथा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी