गुप्त नवरात्र में किया हवन, विश्व कल्याण की कामना की

मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में महंत राज गिरी के पावन सानिध्य में गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में वैदिक मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 11:37 PM (IST)
गुप्त नवरात्र में किया हवन, विश्व कल्याण की कामना की
गुप्त नवरात्र में किया हवन, विश्व कल्याण की कामना की

संवाद सहयोगी, दातारपुर : मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में महंत राज गिरी के पावन सानिध्य में गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में वैदिक मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत राज गिरी ने कहा यज्ञ एक श्रेष्ठ कार्य है और इससे वातावरण शुद्ध होता है। कई हानिकारक जीवाणुओं का नाश होता है। हवन यज्ञ में आहुतियां देने में कई वनस्पतियों का इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण वातावरण शुद्ध होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त मुंह पर मास्क पहनना गमछा धारण करना बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल से इस के प्रकोप से बचा जा सकता है। महंत राज गिरी ने कहा गुप्त नवरात्रि के इस अवसर पर आज किए गए हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की कामना की गई और परमात्मा से शीघ्र ही कोरोना वायरस के प्रकोप से जनता को छुटकारे के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आचार्य सुदर्शनाचार्य ने बताया कि कोरोना वायरस के खात्मे के लिए भी आहुतियां डाली गई। इस अवसर पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी