गुरु पूर्णिमा पर किया हवन-पूजन

अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और आस्था के इजहार का पर्व मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 10:07 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर किया हवन-पूजन
गुरु पूर्णिमा पर किया हवन-पूजन

संवाद सहयोगी, दातारपुर : अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और आस्था के इजहार का पर्व मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार मनाया गया। फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए बहुत ही कम लोग शामिल हुए। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ किया गया। महंत राज गिरी जी ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मानवता की रक्षा के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी