फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का किया अभिनंदन

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 05:28 PM (IST)
फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का किया अभिनंदन
फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का किया अभिनंदन

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। यह टांडा रोड तहसील कांप्लेक्स के नजदीक स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर से आरंभ होकर कस्बे के समूह बाजारों से होती हुई वापस मंदिर परिसर मे जाकर पूरी हुई। इसके आगे लव-कुश घोड़ा लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन से आधारित विभिन्न प्रकार की झांकियां सुशोभित थी। लोगों ने फूलों की वर्षा करके अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न भजन मंडलियां भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान करते हुए चल रही थी। इससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के आगे श्रद्धालु भक्तिभाव से नाच कर भगवान वाल्मीकि अमर रहे के जयघोष लगा रहे थे। इस मौके पर लोगों द्वारा जगह जगह विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए। शोभायात्रा में पंजाब कांग्रेस पार्टी के सदस्य जोगिद्र सिंह गिल्जिया विशेषतौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के सदस्य जोगिद्र सिंह गिल्जिया, कांग्रेस पार्टी के शहरी प्रधान जसविद्र सिंह जस्सा, वाईस प्रधान अजीत कुमार, कैप्टन मंजीत सिंह, सूबेदार रेशम सिंह, कैप्टन रणजीत सिंह, कमलजीत सिंह कुलार, कुलदीप सिंह लाडी बूटर, विद्रपाल बिल्ला, सुभंव सहोता, सोमराज सभ्रवाल, धर्मेद्र कल्याण, माला कल्याण, शैंकी कल्याण, टीनू अशोक कल्याण, टीनू कल्याण, बीरवल कल्याण आदि भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी