पंजाब को केंद्र सरकारों ने किया अनदेखा : साबी

संवाद सहयोगी मुकेरियां जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर कस्बा हरसा मानसर टोल प्लाजा पर किसान संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:10 AM (IST)
पंजाब को केंद्र सरकारों ने किया अनदेखा : साबी
पंजाब को केंद्र सरकारों ने किया अनदेखा : साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर कस्बा हरसा मानसर टोल प्लाजा पर किसान संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। विभिन्न नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में पहुंच कर किसानों को संबोधित किया। दिन-रात चलने वाले रोष धरने के दौरान, टोल टैक्स की वसूली पूरी तरह से बंद रखी गई। पगड़ी संभाल जट्टा लहर, किसान मोर्चा, कुल हिद जमहूरी किसान सभा, किसान मजदूर हितकारी सभा, सैनी यूथ फेडरेशन, पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर यूनियन, नंबरदार यूनियन, पंचायत यूनियन और वाम संगठनों के विभिन्न नेताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। किसानों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास अभी भी कृषि कानूनों को वापस लेने का समय है। नहीं तो भयंकर नतीजे नतीजे भुगतने को तैयार रहे। इस समय सरबजोत सिंह साबी, मास्टर योध सिंह, मास्टर नरिदर सिंह गोली, अवतार सिंह बाबी, बिल्ला सरपंच नंगल, विजय सिंह बहिबल मंज, जसवंत सिंह रंधावा, गुरनाम सिंह जहानपुर, सुरजीत सिंह बिल्ला अवतार सिंह कोटली, संतोख सिंह डालोवाल, लखविदर सिंह टिम्मी हाजीपुर, कालू रंगा,जसविदर केरी, रूबी मंझपुर, जगजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, रशपाल सिंह रंगा, गुरजिदर सिंह मंझपुर, रणजीत सिंह डालोवाल, लख्खा महमूदपुर, सिंह पाहड़ा, शेर सिंह उलाहा, अमरजीत सिंह कानूगो, अनिल ठाकुर मानसर, लखवीर सिंह लख्खी मानां, दविदर सिंह कक्कों, युगपाल सिंह हैप्पी, सतनाम चीमा, जसवंत सिंह रंधावा, बलदेव सिंह कौलपुर, सरपंच सुरिदर कुमार सिक्का, सरपंच दिलबाग सिंह रंधावा, बलदेव सिंह मल्ली, रणदीप सिहं, सरपंच प्रीतम सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, सरपंच तिलक राज पंडोरी सहित बड़ी संख्यां में किसान उपस्थित थे। पंचायत यूनियन मुकेरियां ने भी इस निरंतर चलने वाले धरने में सहयोग करने का ऐलान किया।

chat bot
आपका साथी