रूम हीटर से भड़की आग, झुलसने से बुजुर्ग की मौत

कमरे में लगे गए रूम हीटर से आग भड़कने के कारण एक बुजुर्ग की झुलसने से मौत हो गई। मामला दसूहा के मोहल्ला कैंथा का है। मृतक की पहचान अमर सिंह (85) पुत्र गुरबख्श सिंह के रुप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 10:33 PM (IST)
रूम हीटर से भड़की आग, झुलसने से बुजुर्ग की मौत
रूम हीटर से भड़की आग, झुलसने से बुजुर्ग की मौत

संवाद सहयोगी, दसूहा : कमरे में लगे गए रूम हीटर से आग भड़कने के कारण एक बुजुर्ग की झुलसने से मौत हो गई। मामला दसूहा के मोहल्ला कैंथा का है। मृतक की पहचान अमर सिंह (85) पुत्र गुरबख्श सिंह के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए बुजुर्ग की बहु ने बताया गत रात अमर सिंह ने सर्दी से बचने के लिए अपने कमरे में रूम हीटर लगाया था। सुबह जब वह उठी तो कमरे से आग की लपटें उठ रहीं थीं। उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश तो वह खुल नहीं रहा था। शोर मचाया तो आस पास के लोग एकत्रित हो गए। जब लोगों ने दरवाजा खोला तो कमरे से आग की लपटें उठ रहीं थीं और बुजुर्ग अमर सिंह बुरी तरह से झुलस दम तोड़ चुके थे। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना दसूहा की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि अमर सिंह के बेटे दलजीत सिंह की नवंबर 2021 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी अमर सिंह पर आ गई थी।

chat bot
आपका साथी