किसानों ने धरने के पांचवें दिन हाथरस पीड़िता के लिए मांगा इंसाफ

संवाद सहयोगी टांडा उड़मुड़ हाईवे पर चौलांग टोल प्लाजा पर इलाके के किसानों की ओर से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ लगाए धरने के पाचवें दिन उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़ित लड़की के साथ हुई दरिदगी के विरोध में दो घंटे के लिए जाम लगाया गया जोकि दोपहर दो बजे तक चला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 04:16 PM (IST)
किसानों ने धरने के पांचवें दिन हाथरस पीड़िता के लिए मांगा इंसाफ
किसानों ने धरने के पांचवें दिन हाथरस पीड़िता के लिए मांगा इंसाफ

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़

हाईवे पर चौलांग टोल प्लाजा पर इलाके के किसानों की ओर से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ लगाए धरने के पाचवें दिन उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़ित लड़की के साथ हुई दरिदगी के विरोध में दो घंटे के लिए जाम लगाया गया जोकि दोपहर दो बजे तक चला।

प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए रोष प्रदर्शन के दौरान मौजूद किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में अनुसूचित जाति व किसानों पर हो रहे अत्याचार का अब पूरी तरह लामबंद होकर विरोध किया जाएगा। काले खेती कानूनों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

सतपाल सिंह मिर्जापुर, बलबीर सिंह सोहियां, कुलविदर सिंह सैदूपुर, कर्मजीत सिंह जाजा, गुरबख्श सिंह नीला, अमरजीत सिंह संधू, सौदागर सिंह नीला, गुरमुख सिंह बाजवा, सुखजीत मिर्जापुर, बलविदर सिंह कोटली, जरनैल सिंह ़कुराला, पुरषोतम राणा, हीरा मिर्जापुर, परमिदर सिंह रसूलपुर, हरविदर सिंह खुड्डा, दीपा कंधाली, अमृतपाल बस्सी, मंजीत सिंह खालसा, हरदीप खुड्डा, अवतार सिंह कंधाला, दविदर सिंह मूनका, अजीब दिवेदी, मनदीप सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप सिंह मूनक, पम्मा खरलां, अमन सैदूपुर, मलकीत सिंह मोदी कुराला, प्रीत सराईं, सरपंच अश्वनी कुमार, बलदेव सोतला, बूटा सिंह, सुखवीर नरवाल, अमरजीत सिंह कुराला, सतनाम सिंह मिर्जापुर, मनप्रीत मन्ना, भाई संतोख सिंह, दविदर सिंह चौहका, हैप्पी संधू, प्रदीप सिंह, सुखविदर सिंह अरोड़ा, दलजीत सिंह, तेजिदरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी