आयुर्वेद को बढ़ावा देना जिला वैद्य मंडल का सराहनीय प्रयास : सांपला

जिला वैद्य मंडल होशियारपुर की तरफ से धोबीघाट-आदमवाल मार्ग पर जगदम्बे कालोनी में बनाए गए धनवंतरी भवन का केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विजय सांपला ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने और जनता को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए जिला वैद्य मंडल की तरफ से जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। आयुर्वेद जोकि भारत की प्राचीन उपचार पद्धति है का विस्तार करने के लिए जहां भारत सरकार विशेष तौर से प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:56 PM (IST)
आयुर्वेद को बढ़ावा देना जिला वैद्य मंडल का सराहनीय प्रयास : सांपला
आयुर्वेद को बढ़ावा देना जिला वैद्य मंडल का सराहनीय प्रयास : सांपला

जेएनएन, होशियारपुर

जिला वैद्य मंडल होशियारपुर की तरफ से धोबीघाट-आदमवाल मार्ग पर जगदंबे कॉलोनी में बनाए गए धन्वंतरि भवन का केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विजय सांपला ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने और जनता को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए जिला वैद्य मंडल की तरफ से जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं। आयुर्वेद जोकि भारत की प्राचीन उपचार पद्धति है, का विस्तार करने के लिए भारत सरकार विशेष तौर से प्रयास कर रही है। वहीं, जिला वैद्य मंडल जैसी संस्थाओं का सहयोग इन प्रयासों की सफलता को बढ़ा रहा है। भविष्य में भी वह जिला वैद्य मंडल को सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला वैद्य मंडल के प्रधान वैद्य रविकांत खौलिया ने सांपला एवं अन्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के लिए सांपला द्वारा 5 लाख रुपये की राशि दी गई थी। जिसके लिए वैद्य मंडल सदैव उनका आभारी रहेगा। मंडल द्वारा समय-समय पर सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली स्वास्थ्य जागरुकता योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार में भागीदार बनता है, ताकि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके।

इस मौके पर सरपरस्त जसवीर ¨सह सौंध ने बताया कि मंडल द्वारा शहर एवं गांवों में मुफ्त आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जाने वाली जागरुकता मुहिम में भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया जाता है। भवन बनने से वैद्य मंडल द्वारा और भी बड़े स्तर पर आयुर्वेद का प्रचार करने में सहयोग मिलेगा।

इस मौके पर जिला वैद्य मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांपला को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत भूषण वर्मा, सु¨रदर कौर सैनी, निर्मल ¨सह सहित वैद्य मंडल से तरसेम ¨सह संधर सचिव, कृष्ण गोपाल नारद, सोम प्रकाश, राजेश जैन बोबी, मनजीत कौर संधर, जो¨गदर ¨सह आनंदपुरी, सुभाष खटाणा चंडीगढ़, गुजारी लाल, रा¨जदर गुप्ता, लख¨वदर ¨सह दसूहा, न¨रदर मरवाहा, निर्मल लोई, निर्मल विर्दी, किशोर कुमार शर्मा, चमन, गोपाल कृष्ण शर्मा, तिरलोक बैंस, तरसेम ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी