मुकेरियां में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की सुविधा शुरू करने की मांग

एक तरफ तो प्रदेश सरकार लोगों को घरों तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ होशियारपुर का आरटीओ विभाग मुकेरियां में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की दी हुई सुविधा को बंद करके दावों के विपरीत कार्य कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:43 AM (IST)
मुकेरियां में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की सुविधा शुरू करने की मांग
मुकेरियां में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की सुविधा शुरू करने की मांग

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : एक तरफ तो प्रदेश सरकार लोगों को घरों तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ, होशियारपुर का आरटीओ विभाग मुकेरियां में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की दी हुई सुविधा को बंद करके दावों के विपरीत कार्य कर रहा है। मुकेरियां में पुरानी गाड़ियों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने की व्यवस्था कुछ समय पहले तक तहसील परिसर में उपलब्ध थी। लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी गई है। इसके कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि होशियारपुर में गाड़ियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगवाने के लिए 100 से 120 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा जो पूरी तरह से असुविधाजनक है। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन पंजाब ने प्रशासन से मांग की कि गाड़ियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने का कार्य पहले की तरह तहसील परिसर में ही किया जाए। आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह पलाहा ने कहा कि सरकार के नियम के अनुसार अगर लोग पुरानी गाड़ियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स नहीं लगवाते तो उनका चालान काट कर भारी जुर्माना वसूला जा सकता है। ऐसा लगता है कि प्रशासन ने लोगों को जुर्माने लगाने का पूरा मन बना लिया है, क्योंकि अफसरों को मालूम है कि सभी लोग होशियारपुर जाकर प्लेट्स लगवा नहीं पाएंगे। इसके कारण लोग चालान व जुर्माने से बचने के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर आर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष ठाकुर बेनी मिन्हास, महामंत्री केवल कृष्ण, सचिव कश्मीर सिंह, संजू ठाकुर, बलविदर सिंह व कोषाध्यक्ष विवेक जैन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी