281 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
होशियारपुर जिले में शुक्रवार का दिन भी राहत भरा रहा। इस दिन आई कोरोना सैंपल की 281 रिपोर्ट नेगेटिव रहीं।
जेएनएन, होशियारपुर: जिले में शुक्रवार का दिन भी राहत भरा रहा। इस दिन आई कोरोना सैंपल की 281 रिपोर्ट नेगेटिव रहीं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 324 नए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या अब भी 188 है।