दहेज के लिए घर से निकाला, युवक के खिलाफ केस

दहेज प्रताड़ना के मामले में थाना गढ़शंकर की पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 12:02 AM (IST)
दहेज के लिए घर से निकाला, युवक के खिलाफ केस
दहेज के लिए घर से निकाला, युवक के खिलाफ केस

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर: दहेज प्रताड़ना के मामले में थाना गढ़शंकर की पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला विवाहिता सीमा रानी पुत्री हरदेव सिंह निवासी चक्क हाजीपुर के बयान पर गुरमुख लाल पुत्र जोगिदर पाल निवासी चकली सुजात थाना राहों, एसबीएस नगर के खिलाफ दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी गुरमुख लाल के साथ की थी। शादी के दौरान काफी सारा दहेज दिया था। कुछ समय तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में उसके ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। वह उसे फ्रिज व मोटरसाइकिल लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। इस दौरान उसका पति दुबई चला गया। उसका ससुराल परिवार उससे दहेज के लिए मारपीट करता था। जब उसने विरोध किया तो उसके सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी