भाजपा आज से मनाएगी सेवा सप्ताह

आज जिला भाजपा की एक बैठक जिला कार्यलय शास्त्री मार्किट में जिला अध्य्क्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला महामंत्री विनोद परमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि प्रदेश द्वारा जिला भाजपा को सेवा सप्ताह मनाने के कई कार्यक्रम दिए है। जिसमें सारे प्रदेश, जिला पदाधिकारी सहित मंडल,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:33 PM (IST)
भाजपा आज से मनाएगी सेवा सप्ताह
भाजपा आज से मनाएगी सेवा सप्ताह

जेएनएन, होशियारपुर

जिला भाजपा की एक बैठक जिला कार्यलय शास्त्री मार्केट में जिला अध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में हुई। यह जानकारी जिला महामंत्री विनोद परमार ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश द्वारा जिला भाजपा को सेवा सप्ताह मनाने के कई कार्यक्रम दिए हैं। जिसमें सारे प्रदेश, जिला पदाधिकारी सहित मंडल व मोर्चे सहभागी होंगे।

इसके तहत सबसे पहले 15 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा नाम से कार्यक्रम सुबह 8 बजे रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में जिला स्तरीय काव्यजंलि (कवि सम्मेलन) 16सितंबर को शाम 4:30 बजे विद्या मंदिर स्कूल शिमला पहाड़ी में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला महिला मोर्चा द्वारा सोमवार व वीरवार को पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। जिला युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार को सफाई अभियान कार्यक्रम किया जाएगा और शुक्रवार को गरीब बस्तियों में जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं द्वारा जागरूक किया जाएगा। वहीं जिला एससी मोर्चा द्वारा बुधवार को गरीब बस्तियों में जाकर स्वास्थ्य कैंप लगा कर लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा। इसी प्रकार किसान मोर्चा व ओबीसी मोर्चा सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों को कापियां-किताबें बांटने का दायित्व निभाएगी।

इस संबंधी जिला महामंत्री विनोद परमार ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है। इस मौके पर जिला प्रधान पठानिया ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा है।

बैठक में मेयर शिव सूद, महामंत्री निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव दुआ, कृष्ण अरोड़ा, जिला सचिव कुलवंत कौर, सचिव बल¨वदर कुमार ¨बदी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष म¨हदर पाल मान सहित प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अर्चना जैन, प्रदेश एससी मोर्चा सचिव अनिल हंस, प्रदेश युवा मोर्चा सह कार्यलय सचिव गौरव शर्मा, पूर्वी मंडल प्रधान रमेश ठाकुर मेशी, हरदोखानपुर मंडल प्रधान अश्वनी गैंद, दक्षिणी मंडल प्रधान अमरजीत ¨सह के साथ राजकुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी