भाजपा के कार्यकर्ता मोदी की नीतियों को घर-घर पहुंचाए

संवाद सहयोगी, हाजीपुर : गांव रैली के श्री बाबा दयालु मंदिर के प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की बै

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 01:02 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 01:02 AM (IST)
भाजपा के कार्यकर्ता मोदी की नीतियों को घर-घर पहुंचाए

संवाद सहयोगी, हाजीपुर : गांव रैली के श्री बाबा दयालु मंदिर के प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्थाई समिति के सदस्य जंगी लाल महाजन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। मोदी की विदेश नीति के कारण विश्व में भारत की नाक ऊंची हुई है बहुत से देश भारत से अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं वह अपनी नीतियों में बदलाव कर रहे हैं भाजपा में हर वर्ग के लोगों को मान सम्मान दिया जाता है। उनके साथ जिला व्यापार सैल के प्रधान अनिल वशिष्ठ, प्रवीण शर्मा, ठाकुर करण ¨सह, करतार ¨सह, मुकेश कुमार, कर्मचंद, अमित तोमर, विकास कुमार, शंकर ¨सह, अश्विनी चौधरी, नरेंद्र ¨सह, जनक ¨सह, मलकीत ¨सह, सिकंदर ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी