गुरुद्वारा केरा साहिब तगड़ा में शिरोमणि भगत धन्ना जंट्ट का जन्मदिवस मनाया

संवाद सहयोगी, हरियाना आल इंडिया जंट्ट महासभा इकाई होशियारपुर द्वारा गुरुद्वारा साहिब केरा साहिब त

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 04:59 PM (IST)
गुरुद्वारा केरा साहिब तगड़ा में शिरोमणि भगत धन्ना जंट्ट का जन्मदिवस मनाया

संवाद सहयोगी, हरियाना

आल इंडिया जंट्ट महासभा इकाई होशियारपुर द्वारा गुरुद्वारा साहिब केरा साहिब तगड़ा में शिरोमणि भगत धन्ना जंट्ट का जन्म दिन के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम करवाया गया।

इसमें श्री सुखमणि साहिब जी के भोग डाले गए व भाई गुरमुख सिंह ने कीर्तन से उपस्थित संगत को निहाल किया। इस मौके पर मुख्य सेवादार गुरुद्वारा केरा साहिब बाबा अमरीक सिंह ने कहा कि भगत धन्ना जंट्ट ने अपनी आस्था के साथ ही एक पत्थर में परमात्मा को पा लिया था। इस मौके पर जिला प्रधान जंट्ट महासभा जसवंत सिंह चौटाला ने कहा कि आल इंडिया जंट्ट सभा द्वारा शिरोमणी भगत धन्ना जंट्ट के जन्म दिन को मनाने के संबंध में एक छोटा सा प्रयत्न है।

इस अवसर पर जत्थेदार गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, महंत भूपिंदर सिंह, इकबाल सिंह, संदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरभेज सिंह, बख्तावर सिंह, हरमन सिंह, हरभजन सिंह, बलदेव सिंह, हरविंदर सिंह सीकरी, जसवीर सिंह, सुरिंदर सिंह, बेअंत सिंह, सेवा सिंह, महिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, कर्म सिंह, मोहन सिंह, मनजीत सिंह, ओंकार सिंह, कुलजीत सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी