मानव के लिए प्रदूषण घातक

जेएनएन, होशियारपुर : भारत विकास परिषद होशियारपुर की एक बैठक प्रधान व प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा की

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 04:04 AM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 05:53 PM (IST)
मानव के लिए प्रदूषण घातक

जेएनएन, होशियारपुर : भारत विकास परिषद होशियारपुर की एक बैठक प्रधान व प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पटाखों से हो रहे नुक्सान के बारे में चिंता व्यक्त किया गया। इस बैठक में परिषद के सरंक्षक भूपिंदर सिंह पाहवा विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान व प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा ने कहा कि दीपावली दीप जलाने का त्योहार है तथा इस त्योहार को दीप जला कर ही मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब को प्रण लेना चाहिए कि पटाखे रहित दीपावली मनाए जिससे वातावरण की स्वच्छता बनाई रखी जा सके। अरोड़ा ने कहा कि इस दिन लोग करोड़ो रुपये पटाखों पर खर्च कर देते है। उन्होंने कहाकि इन पैसों से किसी गरीब की मदद करनी चाहिए। सरंक्षक भूपिंदर सिंह पाहवा ने कहा कि जिस समय से दीपावली का त्योहार मनाना शुरु हुआ है उस समय पटाखों जैसी कोई भी चीज नहीं थी। मगर मानव ने आधुनिक युग में इनका आगाज करके वातावरण को बहुत ही नुक्सान पहुंचा रहे है। इस अवसर पर जगमीत सिंह सेठी, विजय अरोड़ा, महिंदर सिंह, एनके गुप्ता, जयंत आहूजा, शाम सुंदर नागपाल, गुरमीत सिंह, धर्मवीर त्रेहन, तिलक राज शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी