पर्यावरण की रक्षा करना कर्तव्य: डॉ. रंजीत

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jul 2014 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 07:50 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा करना कर्तव्य: डॉ. रंजीत

जेएनएन, होशियारपुर

देश में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण पर्यावरण का नाश हो रहा है, पेड़-पौधे मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यह बात डॉक्टर रणजीत सिंह ने विमलाम्बा शक्ति संस्थानम में आयोजित एक धार्मिक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हमें भगवान के भजन के साथ राष्ट्र और धर्म की स्थिति पर भी चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी धर्म और राष्ट्र के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर भजन कीर्तन के बाद आश्रम में रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। गौर हो कि कुछ दिन पहले भी संस्थान की तरफ से 21 पौधे लगाए गए थे। इस अवसर पर जेके पासी, अध्यक्ष संदीप नगोरी, महासचिव डॉ. बिंदुसार शुक्ला, प्रवक्ता भारत भूषण वर्मा, एडवोकेट संदीप शर्मा, तिलक राज चौहान, राहुल पासी, मदन लाल शर्मा, सतीश खन्ना, नीलम खन्ना, नितिश वर्मा, अर्जुन शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी