संदिग्ध हालात में युवक ने खुद को मारी गोली, अमृतसर रेफर

नजदीकी गांव अम्मोनंगल में अपने सैलून में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आप को गोली मार ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 10:00 PM (IST)
संदिग्ध हालात में युवक ने खुद को मारी गोली, अमृतसर रेफर
संदिग्ध हालात में युवक ने खुद को मारी गोली, अमृतसर रेफर

संवाद सहयोगी, बटाला : नजदीकी गांव अम्मोनंगल में अपने सैलून में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आप को गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मनजीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी वैरोनांगल की तौर पर हुई है।

घायल के पिता सरदूल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसका बेटा अमोनंगल में सैलून चलाता है। उसकी दिमागी हालत खराब चल रही है। मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे उसने अपने सैलून में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप को सिर में गोली मार ली। वह बेहोशी की हालत में दुकान में पड़ा था। उसके लेट होने के कारण सैलून जाकर देखा तो वह घायल हालत में पड़ा था।

उधर, थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ मनबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मगंलवार रात को अम्मोनंगल के रहने वाले एक युवक ने खुद को संदिग्ध अवस्था में गोली मार ली है। उसके परिजनों ने घायल को इलाज हेतु अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिस्तौल दिखाकर लूटा था, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बटाला : थाना घणिए के बांगर की पुलिस ने पिस्तौल के बल पर नकदी और मोबाइल छीनकर फरार होने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी जीवन नंगल ने बताया कि वह फाइनांस का काम करता है। 27 जून को फाइनांस की किश्तें इक्ठी करके अजनाला से अपने घर वापस जा रहा था। गांव किला देसा के समीप मोटरसाइकिल पर अज्ञात व्यक्ति आए और उसे रोक लिया। आरोपित ने पिस्तौल के बल पर उससे 13 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लवप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मंगलवार को केस दर्ज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी