हजूर साहिब गया परिवार, पीछे से घर में लगाई सेंध

आइटीआई वासी कुलदीक ¨सह ने घर में चोरी होने की आशंका जताई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सतनाम ¨सह तथा कुलदीप सिह बताया कि उनके पुत्र तथा पुत्र वधुएं हजूर साहिब दर्शनों के लिए गए हुए थे। बुधवार शाम जब वह करीब सात बजे घर आए तो जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो आहट सुन कर चोर पीछे की खिड़कियों से भाग निकले। उसने बताया कि भीतर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि अब घर में पुत्र वधुएं तथा पुत्रों के आने पर पता चलेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 08:04 PM (IST)
हजूर साहिब गया परिवार, पीछे से घर में लगाई सेंध
हजूर साहिब गया परिवार, पीछे से घर में लगाई सेंध

संवाद सहयोगी, कादियां : आइटीआई वासी कुलदीक ¨सह ने घर में चोरी होने की आशंका जताई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सतनाम ¨सह तथा कुलदीप सिह बताया कि उनके पुत्र तथा पुत्र वधुएं हजूर साहिब दर्शनों के लिए गए हुए थे। बुधवार शाम जब वह करीब सात बजे घर आए तो जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो आहट सुन कर चोर पीछे की खिड़कियों से भाग निकले। उसने बताया कि भीतर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि अब घर में पुत्र वधुएं तथा पुत्रों के आने पर पता चलेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में पुलिस थाना कादियां में शिकायत कर दी है।

chat bot
आपका साथी