न्यू महाजन कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू

गुरु नानक जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित बटाला में विकास कार्य प्रगति पर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 07:16 PM (IST)
न्यू महाजन कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू
न्यू महाजन कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू

जासं, बटाला : श्री गुरु नानक जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित बटाला में विकास कार्य प्रगति पर है। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा की देखरेख में कुछ विकास कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि कई अभी भी निर्माणाधीन हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने बटाला में न्यू महाजन कॉलोनी की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया। न्यू महाजन कॉलोनी की सड़कों के निर्माण पर नगर निगम बटाला 55 लाख रुपए खर्च कर रहा है। इलाका वासियों ने मंत्री बाजवा और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी