एक हजार औषधीय पौधे रोपेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक हजार के करीब औषधीय पौधे शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 10:33 PM (IST)
एक हजार औषधीय पौधे रोपेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
एक हजार औषधीय पौधे रोपेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संवाद सूत्र, बटाला : इस मानसून के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक हजार के करीब औषधीय पौधे शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इसकी शुरुआत रविवार सुबह माधव शाखा के स्वयंसेवकों की ओर से की गई।

पौधारोपण बारे जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक अरुण अग्रवाल ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि संघ का उद्देश्य केवल पौधे लगाकर खानापूर्ति करना ही नहीं, अपितु उनकी सही तरीके से देखभाल करना भी है। इस लिए स्वयं सेवकों की और से पौधे केबल उन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, यहां समय-समय पर इन पौधों को पानी तथा खाद मिलती रहे।

जैविक खाद भी की जा रही है तैयार

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से श्री राम तलाई मंदिर में इन पौधों के पालन पोषण के लिए पत्ते तथा देसी गाय के गोबर से जैविक खाद भी तैयार की जा रही है। जो संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नव रोपित पौधों को जरूरत अनुसार डाली जाएगी। रविवार सुबह माधव शाखा के स्वयंसेवकों की ओर से जिला सह संघचालक अरुण अग्रवाल ,नगर संघचालक केएल गुप्ता ,नगर कार्यवाह मनीष कुमार तथा अश्विनी शर्मा की देखरेख में हाथी गेट के बाहर स्थित कालोनी में पौधे रोपित किए गए ।पौधे लगाने के दौरान प्रवेश कुमार, कृष्ण महाजन, यशपाल, मदन, भट्टी ,अशोक शाह इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी