जोनल लाइसेंस अथॉरिटी का सम्मान

जिला गुरदासपुर में विगत दो साल से सेवारत ड्रग इंस्पेक्टर जनक राज को पंजाब सरकार ने जोनल लाइसेंस अथॉरिटी के अहम पद पर नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:07 PM (IST)
जोनल लाइसेंस अथॉरिटी का सम्मान
जोनल लाइसेंस अथॉरिटी का सम्मान

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर में विगत दो साल से सेवारत ड्रग इंस्पेक्टर जनक राज को पंजाब सरकार ने जोनल लाइसेंस अथॉरिटी के अहम पद पर नियुक्त किया। वीरवार को पदभार संभालने समय जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित करते हुए प्रत्येक तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश कपूर ने कहा कि जनक राज को जोनल लाइसेंस अथॉरिटी के पद पर नियुक्त करने का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने हमेशा ही केमिस्टों की मुश्किलों का ईमानदारी के साथ समाधान किया। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष प्रभजिन्द्र आनंद, महासचिव संजीव कपूर, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार व प्रेस सचिव मुकेश शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी