पीटीसी वायस आफ पंजाब लिटिल चैंप का खिताब जीतने वाले प्रिंस का सम्मान

शहर के चंद्र नगर मोहल्ले के रहने वाले रजिदर कुमार बाबी और नर्गिस के बेटे प्रिस कुमार ने पीटीसी वायस आफ पंजाब लिटिल चैंप सीजन-7 का खिताब जीतकर अपने अभिभावकों और बटाला का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:26 PM (IST)
पीटीसी वायस आफ पंजाब लिटिल चैंप का खिताब जीतने वाले प्रिंस का सम्मान
पीटीसी वायस आफ पंजाब लिटिल चैंप का खिताब जीतने वाले प्रिंस का सम्मान

संवाद सहयोगी, बटाला : शहर के चंद्र नगर मोहल्ले के रहने वाले रजिदर कुमार बाबी और नर्गिस के बेटे प्रिस कुमार ने पीटीसी वायस आफ पंजाब लिटिल चैंप सीजन-7 का खिताब जीतकर अपने अभिभावकों और बटाला का नाम रोशन किया है। प्रिस संत फ्रांसिस स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है और उसकी आयु महज 12 साल है।

चार साल की आयु से ही गायकी सिख रहे प्रिस की आवाज में इतनी मिठास है कि उसने पीटीसी पंजाबी के वायस आफ पंजाब लिटिल चैंप सीजन-7 में पहली बार भाग लेते फ‌र्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। प्रिस ने इस खिताब को जीतने के लिए आडिशन से लेकर स्टूडियो राउंड तक सफलतापूर्वक कई पड़ाव पार किए और अंत उसे यह खिताब अपने नाम किया। प्रिस के वायस आफ पंजाब बनने पर बटाला शहर में खुशी का महौल है। बटाला पहुंचने पर शहरवासियों ने उसका विशेष तौर पर स्वागत किया। सेवा संस्था सहारा क्लब ने रविवार को एक विशेष प्रोग्राम रखकर प्रिस कुमार को बटाले का मान खिताब से सम्मानित किया। सम्मान देने वालों में सहारा क्लब के प्रधान जतिदर और मास्टर जोगिदर सिंह अचली गेट, जिला लोक संपर्क अफसर इंद्रजीत सिंह हरपुरा, पार्षद रविदर तुली, एसडीओ पावरकाम सुखजिदर सिंह, भूपिदर सिंह, बीयूसी कालेज के प्रोफेसर नीरज शर्मा, मैनेजर सुरिदर कुमार, नीलम महाजन, आल इंडिया वुमन कान्फ्रेंस की प्रधान नरिदर कौर मल्ली, शिव लाल शर्मा, रतन बटवाल, अलि सहदेव, अशोक लूना, अमरजीत सिंह के अलावा गणमान्य मौजूद थे। प्रिस कुमार को सम्मानित करने मौके सहारा क्लब के प्रधान जतिदर और मास्टर जोगिदर सिंह अचली गेट ने कहा कि बटाला शहर के लिए यह गर्व की बात है कि इस छोटे बच्चे ने अपनी मिठी आवाज से पूरी दुनिया का दिल जीतकर बटाला का नाम रोशन किया है।

chat bot
आपका साथी