सभी वार्डो के लिए एमपी फंड से दिलवाएंगे राशि : गुरप्रीत

भाजपा के सभी पार्षदों की बैठक मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 04:13 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 04:13 PM (IST)
सभी वार्डो के लिए एमपी फंड से दिलवाएंगे राशि : गुरप्रीत
सभी वार्डो के लिए एमपी फंड से दिलवाएंगे राशि : गुरप्रीत

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : भाजपा के सभी पार्षदों की बैठक मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सन्नी देओल के पीए गुरप्रीत सिंह पलहेरी विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक में भाजपा के सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड के विकास के लिए आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए अपने विचार रखे।

गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एमपी सन्नी देओल गुरदासपुर की समस्याओं का हल करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। वे जल्द ही सांसद सन्नी देओल से बात करके सभी वार्डो के विकास के लिए एमपी फंड से राशि जारी करवाएंगे। इस मौके पर पार्षद विकास गुप्ता, संतोष रियाड़, राम लाल, रजिद्र बैंस, अश्वनी शर्मा, हरजीत सिंह बग्गा, सतीश महाजन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी