हवा, पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं : जनक राज

हवा पानी खाद्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 05:40 PM (IST)
हवा, पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं : जनक राज
हवा, पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं : जनक राज

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : हवा, पानी, खाद्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ये सब हमें प्रकृति ही तो देती है। पेड़-पौधे, नदियां, जंगल, जमीन, पहाड़ आदि जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। प्रकृति से हम कितना कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम क्या करते हैं? पेड़ लगाने, गंदगी और प्रदूषण न फैलाने जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम प्रकृति के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। प्रकृति संरक्षित तो मानवीय जीवन सुरक्षित। ये बातें ग्रीन एजुकेशन एनजीओ के प्रधान व पर्यावरण प्रेमी जनक राज शर्मा ने कही।

जनक राज शर्मा ने कहा कि पांच जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व के सभी देशों ने पर्यावरण जागरूकता की दिशा में सुचारू रूप से कार्य करने हेतु प्रतिज्ञा ली थी। जून पांच, 1974 को सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। आज लगभग 46 साल बाद भी इस दिवस को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जैव-विविधता का अर्थ पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं से जोड़ा जाता है। जव-विविधता के संदर्भ में साल 2020 अत्यंत विशेष है। जहां एक ओर साल 2020 को इतिहास में कोरोना महामारी के लिए याद रखा जाएगा। तालाबंदी से हुआ पर्यावरण शुद्ध

जनक राज शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के चक्र को रोकने के लिए विश्व के अधिकतर देशों ने तालाबंदी करने का फैसला लिया गया था। तालाबंदी के अंतर्गत नागरिकों को घर पर ही रहने के आदेश दिए गए थे। साथ ही वाहन और कारखानों पर भी रोक लगाई गई। इन नियमों के कारण विश्व के देश के अन्य राज्यों में प्रदूषण स्तर की निरंतर कमी देखी जा रही है। जन्मदिन पर लगाएं पौधे

पर्यावरण प्रेमी जनक राज शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति अपने और बच्चों के जन्मदिन पर पौधारोपण करें। ऐसे करने से पर्यावरण की शुद्धता बरकरार रहेगी। पर्यावरण को प्रदूषित रहित करने के लिए सभी को पर्यावरण की संभाल के लिए आगे आने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी